शाहीन बाग: प्रदर्शनकारियों ने 70 दिन बाद नोएडा-फरीदाबाद जाने वाला एक रास्ता खोला, चौथे दिन वार्ताकारो से बातचीत के बाद हुआ फैसला

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि वार्ताकारों की बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद जाने वाले एक रास्ते को खोल दिया है. वैसे इस सड़क से सिर्फ छोटी गाड़ियां ही जा सकती हैं. यह रास्ता बेहद ही सकरा है इसलिए कार और बाइक यहां से जा सकते हैं.

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने खोला रास्ता (Photo Credeits-ANI)

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी (National Register of Citizens) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि वार्ताकारों की बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद (Noida-Faridabad Road) जाने वाले एक रास्ते को खोल दिया है. इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद सड़क को कुछ देर के लिए खोला था और फिर बाद में बंद भी कर दिया था.

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने जो रास्ता खोला है वह होली फैमिली, जामिया और बाटला हाउस होते हुए नोएडा और फरीदाबाद जाता है. वही प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा पर एक आदेश जारी करे. इसके साथ ही शाहीन बाग और जामिया के लोगों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाए. यह भी पढ़े-शाहीन बाग: चार दिन की बातचीत के बाद भी नहीं निकला कोई हल, प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकारों के सामने रखीं कई मांगे

ANI का ट्वीट-

वही दूसरी तरफ दिल्ली के साउथ ईस्ट डीसीपी के अनुसार रोड नंबर 9 को प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने खोल दिया था, लेकिन बाद में दूसरे गुट ने इसको बंद कर दिया था. इसके बाद प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने फिर से रास्ते को थोड़ा सा खोल दिया है.

ज्ञात हो कि शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से इस मसले पर बातचीत की. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक रास्ता खोलने पर हामी भरी. लेकिन फिर बंद कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड