Delhi: सीमापुरी में घर से संदिग्ध बैग में मिला IED बम, NSG की टीम मौके पर मौजूद, जांच जारी

पूर्वी दिल्ली (Delhi) में दो अलग-अलग जगहों पर लावारिस बैग और बम की धमकी के बारे में कॉल से गुरुवार को अफरातफरी मच गई. पुलिस ने कहा कि पहला मामला शाहदरा इलाके से सामने आया. हालांकि ओल्ड सीमापुरी इलाके में घर से मिले संदिग्ध बैग में आईईडी बम मिला है. बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चूका है.

दिल्ली में बम की खबर के बाद NSG पहुंची (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली (Delhi) में दो अलग-अलग जगहों पर लावारिस बैग और बम की धमकी के बारे में कॉल से गुरुवार को अफरातफरी मच गई. पुलिस ने कहा कि पहला मामला शाहदरा इलाके से सामने आया. वहीं, ओल्ड सीमापुरी इलाके में घर से मिले संदिग्ध बैग में आईईडी बम मिला है. बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चूका है. NSA अजीत डोभाल के घर में अज्ञात शख्स ने की घुसने की कोशिश, सुरक्षाबलों ने लिया हिरासत में

दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. गाज़ीपुर RDX मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी स्थित एक मकान की जानकारी मिली. स्पेशल सेल की टीम जब वहां पहुंची तब वह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शाहदरा जिले में एक अज्ञात बैग मिला है. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को दोपहर 2.15 बजे बम की धमकी का फोन आया. हमें मौके से एक बैग मिला और इसकी जांच की जा रही है."

पुलिस अधिकारी ने कहा, "कॉल आईईडी के संबंध में है. हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं." स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवानों को तलब किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट