Video: SDRF जवान HC आशिक अली ने गंगा में बह रहे शख्स को बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग, हरिद्वार का वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के हरिद्वार में SDRF जवान ने एक कांवड़िये को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी. यह घटना हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर हुई और कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला "शिवभक्त" कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहा था, लेकिन गंगा नदी की तेज धारा में बह गया. यह देखते ही SDRF के जवान HC आशिक अली ने गंगा नदी में छलांग लगा दी और उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.