Ayodhya Rains: अयोध्या में भारी बारिश के कारण शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल
अयोध्या में हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार, 28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
अयोध्या में हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार, 28 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में अयोध्या के शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार शाम को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जिसके चलते प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बारिश के साथ-साथ 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. तूफानी बारिश की आशंका के चलते अधिकारियों ने स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है.
भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल बंद
Due to the continuous heavy rain, all schools from Class 1 to 12 will remain closed tomorrow. Ayodhya Education Officer pic.twitter.com/Gz8a2JG5UG
— ANI (@ANI) September 27, 2024
पिछले कुछ दिनों से अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है. शहर के कई निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है, इसलिए लोग सावधानी बरत रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

