School Assembly News Headlines for 3 December: स्कूल असेंबली के लिए 3 दिसंबर की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें
3 दिसंबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं.
School Assembly News Headlines for 3 December: स्कूल असेंबली के लिए प्रमुख समाचार हेडलाइंस छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये समाचार अपडेट उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की प्रमुख घटनाओं की जानकारी देते हैं. हर दिन की खबरों से छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, खेल, विज्ञान, मनोरंजन और व्यवसाय से जुड़े अपडेट्स से अवगत रहते हैं. 3 दिसंबर 2025 की असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी अहम खबरें लेकर आए हैं. स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास के साथ पढ़ सकते हैं. यहां हम आपको देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें दे रहे हैं. तो आइए, आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं 3 दिसंबर की मुख्य खबरों के साथ.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- लोकसभा में 8 दिसंबर को 'वंदे मातरम' और 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर होगी चर्चा.
- एक राष्ट्र-एक चुनाव की अगली बैठक 4, 10 और 17 दिसंबर 2025 को होगी.
- राजस्थान: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे ISI एजेंट प्रकाश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
- संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं, यूजर्स कभी भी कर सकते हैं डिलीट, विपक्ष के बवाल के बीच सरकार ने दी सफाई.
- अयोध्या में अब 52 एकड़ में बनेगा वर्ल्ड-क्लास मंदिर संग्रहालय, टाटा ग्रुप करेगा निर्माण और संचालन.
- भारत की सौर ऊर्जा क्षमता पिछले 10 वर्षों में 40 गुना से अधिक बढ़कर 129 गीगावाट हुई.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- पाकिस्तान सरकार ने उज्मा को दी जेल में बंद भाई इमरान खान से मिलने की इजाजत.
- श्रीलंका पहुंची भारतीय सेना, सर्जरी-मेडिकल सर्विस, सड़क निर्माण और संचार में मदद.
- श्रीलंका में चक्रवात पीड़ितों को मदद पहुंचा रहा है भारत का आईएनएस विक्रांत.
- अजरबैजान: राष्ट्रपति को हटाने की साजिश के आरोप में विपक्षी नेता को जेल.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- स्मैट 2025 : हार्दिक पंड्या की दमदार वापसी, तूफानी बल्लेबाजी के साथ बने जीत के हीरो.
- विश्व कप जीतने के ठीक एक महीने बाद स्नेह राणा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची.
- वर्ल्ड कप जीतने पर तोहफा, रेल मंत्रालय ने स्नेह राणा को दिया प्रमोशन.
- ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2026 की नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे.
- 'उम्मीद है जल्द ही मिलेंगे', आईपीएल 2026 की नीलामी से दूर मैक्सवेल ने दिया भावुक बयान.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

