School Assembly News Headlines for 13 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 13 सितंबर की अहम और ताजा खबरें
13 सितंबर 2025 की स्कूल असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी प्रमुख खबरें लेकर आए हैं. असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं.
School Assembly News Headlines for 13 September 2025: 13 सितंबर 2025 की स्कूल असेंबली के लिए हम आपके लिए देश-दुनिया, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी प्रमुख खबरें लेकर आए हैं. असेंबली में न्यूज रीडिंग करने वाले छात्र इन हेडलाइंस को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल से जुड़ी ताजा व महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी. रोजाना की बड़ी घटनाओं से अपडेट रहना न केवल आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करता है, बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक साबित होता है. तो चलिए, 13 सितंबर की मुख्य खबरों के साथ आज की असेंबली की शुरुआत करते हैं.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ.
- मानसून उत्तर-पश्चिम भारत से 15 सितंबर के आसपास वापस होने लगेगा: मौसम विभाग.
- पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर समेत 5 राज्यों का दौरा करेंगे.
- पीएम मोदी शनिवार को करेंगे मणिपुर दौरा, चूड़ाचांदपुर में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला.
- अगर पटाखों पर बैन लगाना है, तो पूरे देश में लगना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट.
- सेंसेक्स 356 अंक उछलकर 81904 पर पहुंचा, निफ्टी 108 अंक बढ़कर 25114 हुआ.
- वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर से शुरू होगी, भूस्खलन के बाद दो हफ्ते तक रही स्थगित.
- PM मोदी के जन्मदिन पर त्यागराज स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी दिल्ली सरकार.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- नेपाल जेन Z प्रोटेस्ट में अब तक 34 की मौत.
- नेपाल में सुशीला कार्की के हाथों में सत्ता की 'कमान', अंतरिम सरकार की तैयारी तेज
- यूएनएससी में पाकिस्तान को इजरायल ने लताड़ा, ओसामा बिन लादेन की दिलाई याद.
- अमेरिकी टैरिफ वृद्धि के बीच ईईपीसी इंडिया ने किफायती एक्सपोर्ट फाइनेंस की मांग की.
- रामलला के दर्शन करने वाले मॉरीशस के नवीन चंद्र राम गुलाम बने दूसरे विदेशी पीएम.
- भारत-फ्रांस के बीच 17वीं जेडब्ल्यूजी मीटिंग में पहलगाम हमले की निंदा की गई.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- महिला हॉकी एशिया कप : सुपर 4 में भारत को चीन ने 1-4 से हराया.
- खेल न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि उद्योग जगत में भी अपनी जगह बना चुका है : मनसुख मांडविया.
- 19 से 22 सितंबर के बीच हल्द्वानी में एशियन कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप, 18 देश लेंगे हिस्सा.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2025 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

