देश

School Assembly News Headlines for 22 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 22 अगस्त 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत की प्रमुख खबरें  

स्कूल असेंबली में 22 अगस्त 2025 को न्यूज रीडिंग करने वालों छात्रों को यहां देश और दुनिया से लेकर खेल तक की सबसे अहम और लेटेस्ट खबरें मिलेंगी.

School Assembly News Headlines for 22 August 2025: स्कूल असेंबली के लिए 22 अगस्त 2025 की हेडलाइंस, देश और दुनिया सहित खेल जगत की प्रमुख खबरें  
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 22 August 2025: स्कूल असेंबली में 22 अगस्त 2025 को न्यूज रीडिंग करने वालों छात्रों को यहां देश और दुनिया से लेकर खेल तक की सबसे अहम और लेटेस्ट खबरें मिलेंगी. बच्चों और छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की बड़ी घटनाओं से परिचित रहें, ताकि न केवल स्कूल में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका सामान्य ज्ञान मजबूत हो. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 22 अगस्त 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, SBK सिंह को हटाया गया.
  • युवाओं को ध्यान में रखकर बिल बना: सट्टेबाजी वाले गेमिंग एप पर बैन वाले विधेयक पर बोले अश्विनी वैष्णव.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे.
  • J&K: श्रद्धालुओं को लेकर कटरा जा रही बस का एक्सीडेंट, एक की मौत, 40 जख्मी.
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपी राजेश को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया.
  • रेल यात्रियों के एक्स्ट्रा लगेज पर नहीं लगेगा कोई फाइन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया साफ.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • "चीन-यूरोप ज्यादा खरीदार, फिर भी भारत पर सवाल क्यों?" ट्रंप के टैरिफ पर मॉस्को से बोले जयशंकर.
  • भारत ने चीन के साथ लिपुलेख व्यापार समझौते पर नेपाल की आपत्ति को किया खारिज.
  • टैरिफ पर भारत से दुश्मनी महंगी पड़ेगी, निक्की हेली ने ट्रंप को चेताया.
  • अमेरिकी टैरिफ से मुकाबले को साथ आया रूस, बोला- भारतीय सामान का स्वागत है, तेल भी देंगे.
  • फिजी के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, पीएम मोदी और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • भारत-PAK के बीच नहीं होगी कोई द्विपक्षीय खेल सीरीज.
  • एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा, सरकार ने दी इजाजत, कहा- मल्टीनेशन टूर्नामेंट खेलने से नहीं रोकेंगे.
  • एशिया कप 2025 की टीम में नहीं मिली श्रेयस अय्यर को जगह.
  • महिला एशिया कप हॉकी: सलीमा टेटे होंगी भारतीय टीम की कप्तान.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2025 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).