देश

School Assembly News Headlines for 2 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 2 सितंबर 2025 की प्रमुख खबरें, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स

यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 2 सितंबर 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

School Assembly News Headlines for 2 September 2025: स्कूल असेंबली के लिए 2 सितंबर 2025 की प्रमुख खबरें, देश और दुनिया सहित खेल जगत के अपडेट्स
School Assembly News | File

School Assembly News Headlines for 2 September 2025: स्कूल असेंबली में 2 सितंबर 2025 को न्यूज रीडिंग करने वालों छात्रों को यहां देश और दुनिया से लेकर खेल तक की सबसे अहम और लेटेस्ट खबरें मिलेंगी. बच्चों और छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की बड़ी घटनाओं से परिचित रहें, ताकि न केवल स्कूल में बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनका सामान्य ज्ञान मजबूत हो. यहां हम आपके लिए देश, विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और अहम खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. तो चलिए, 2 सितंबर 2025 की असेंबली की शुरुआत करते हैं आज की इन प्रमुख हेडलाइंस के साथ.

राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)

  • PoK: गिलगित-बाल्टिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 PAK सैन्यकर्मियों की मौत.
  • आंध्र प्रदेश में 5 सितंबर तक भारी बारिश और आंधी का अनुमान: मौसम विभाग.
  • सितंबर 2025 में पूरे भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: IMD
  • अफगानिस्तान में भूकंप से मौतों पर PM मोदी ने दुख जताया, मदद का आश्वासन दिया.
  • पुंछ के बालाकोट सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़.
  • आईआईटी गुवाहाटी ने बनाया सस्ता नैनो सेंसर, कैंसर कारक तत्वों का तुरंत लगाएगा पता.
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, पंजाब, हरियाणा में भी मूसलधार बरसात की चेतावनी.

अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)

  • ‘पुतिन से मिलना यादगार रहता है’, रूसी राष्ट्रपति संग बैठक में बोले PM मोदी.
  • पुतिन संग बैठक में बोले पीएम मोदी, 'कठिन परिस्थितियों में भी भारत-रूस कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं...'
  • आतंकवाद मामले में बातचीत की गुंजाइश नहीं', एससीओ सम्मेलन में पीएम के रुख को कूटनीतिक विशेषज्ञ ने बताया सही.
  • 'पुतिन की कार में पीएम मोदी', चीन के सोशल मीडिया और सर्च इंजन पर छाई तस्वीर.
  • अफगानिस्तान में भूकंप से 622 लोगों की मौत, भारत ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन.
  • रूस ने शेयर किया पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात का खास वीडियो.

खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)

  • आईपीएल से संन्यास के बाद इस ILT टी20 लीग में खेल सकते हैं अश्विन.
  • हम यहां जीत-हार गिनने नहीं, बल्कि ट्रॉफी उठाने आए हैं: हरियाणा स्टीलर्स की हार पर कोच मनप्रीत सिंह.
  • महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पुरुषों से ज्यादा: टीमों के बीच 122 करोड़ बंटेंगे.

स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).