Pahalgam Terror Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर सऊदी अरब ने जताई चिंता, बातचीत से की हल निकालने की अपील; देखें लेटर
Photo- @sidhant/X

Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. सऊदी अरब ने इस मामले में अपनी गहरी चिंता जताई है और दोनों देशों से तनाव कम करने (de-escalate) की अपील की है. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर हो रही गोलीबारी और बढ़ती तल्खी को लेकर चिंतित है. मंत्रालय ने दोनों देशों से आग्रह किया है कि वे संयम बरतें, बातचीत के रास्ते पर लौटें और कूटनीतिक माध्यमों से विवादों का हल निकालें.

बयान में आगे कहा गया है कि राज्य (सऊदी अरब) दोनों देशों से अपील करता है कि वे अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का पालन करें, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखें और अपने नागरिकों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें.

ये भी पढें: राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए युवक के परिजनों से की मुलाकात

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर सऊदी अरब ने जताई चिंता

तनाव कम करने को कोशिश

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं. दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी भी हो रही है, जिससे हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं.

सऊदी अरब लंबे समय से दोनों देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखता आया है और पश्चिम एशिया में एक अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में इस बयान को एक डिप्लोमैटिक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे तनाव को कम किया जा सके.

वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति ऐसे ही बनी रही तो इसका असर दक्षिण एशिया की शांति और वैश्विक राजनीति पर भी पड़ सकता है. ऐसे में सऊदी अरब जैसे देशों की भूमिका और कूटनीतिक दखल अहम साबित हो सकता है.