पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब, रूस ने इमरान खान को नहीं दिया इकनॉमिक फोरम में आने का न्योता

पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब हो गया है. दरअसल रूस ने पाकिस्तान की उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री इमरान खान को ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम (ईईएफ) में आने का निमंत्रण दिया हुआ है. आपको बता दें कि सितंबर में आयोजित होने वाले ईईएफ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले है.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

मास्को: पाकिस्तान (Pakistan) का एक और झूठ बेनकाब हो गया है. दरअसल रूस ने पाकिस्तान की उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने प्रधानमंत्री इमरान खान को ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम (ईईएफ) में आने का निमंत्रण दिया है. आपको बता दें कि सितंबर में आयोजित होने वाले ईईएफ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले है.

रूसी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के दावे को झूठा करार देते हुए कहा “हम दक्षिण एशियाई मीडिया की खबरों पर स्पष्टीकरण देना चाहते है कि इकनॉमिक फोरम में मंगोलिया के राष्ट्रपति एच बटुलगा, भारत के प्रधानमंत्री मोदी, मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे पहुंचेंगे.”

यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री मोदी सितंबर में रूस का दौरा करेंगे, विदेश सचिव विजय गोखले ने दी जानकारी

रूस द्वारा जारी बयान के मुताबिक ईईएफ में कुल मिलाकर चार देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. जिसमें 3 देशों के प्रधानमंत्री और एक देश के राष्ट्रपति शामिल है. इससे साफ़ हो जाता है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को ना तो रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ना ही फोरम के आयोजकों ने कोई न्योता भेजा है.

गौरतलब हो कि पाकिस्तानी मीडिया पिछले कुछ दिनों से ये खबर जोर-शोर से चला रही थी कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सितंबर में रूस में होने वाले एक महत्वपूर्ण आर्थिक फोरम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल होने वाले है.

इसमें कहा गया था कि खान को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है. यह निमंत्रण तब मिला जब दोनों नेताओं ने पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन से इतर मुलाकात की थी. जिसे इमरान खान ने स्वीकार कर लिया था. ईईएफ की बैठक 4 से 6 सितंबर के बीच रूस की पोर्ट सिटी व्लादिवोस्टोक में होने वाली है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड