डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 3 पैसे गिरा
आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे गिरकर 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.
मुंबई: आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे गिरकर 73.64 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. कारोबारियों ने कहा कि आयातकों से अमेरिकी मुद्रा की निरंतर मांग और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट से रुपये पर दबाव रहा. हालांकि, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी ने रुपये की गिरावट को थामने का प्रयास किया.
इससे पहले, बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. बृहस्पतिवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहे. अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 140.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 343.11 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.
Tags
संबंधित खबरें
Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार? निवेश करने से पहले जान लें 19 मार्च के लिए BSE और NSE के नियम
Eid 2026 Moon Sighting: अबू धाबी में दिन के उजाले में दिखा शव्वाल का चांद, क्या कल मनाई जाएगी ईद? आधिकारिक घोषणा का इंतजार
Siddhivinayak Temple Auction: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषणों की नीलामी, गुड़ी पड़वा पर होगा आयोजन
WR Gudi Padwa Gift: गुढ़ी पड़वा पर मुंबईकरों को तोहफा! वेस्टर्न रेलवे 19 मार्च से चर्चगेट-वीरार-दहानू कॉरिडोर पर चलाएगी 15 कार वाली ट्रेनें
\