RBI Clarification on Missing Banknotes: आरबीआई ने 500 रुपये के 88 हजार करोड़ नोट 'गायब' की खबर को बताया गलत, कही ये बात
RBI representational image (Photo Credit- PTI)

RBI Clarification on Missing Banknotes: शनिवार को सूचना का अधिकार (RTI) के जरिए खुलासा होने के बाद दावा किया गया कि अप्रैल 2015-मार्च 2016 के बीच करंसी नोट प्रेस, नासिक की तरफ से 210 मिलियन 500 रुपए के नोट छापे गए, जो रिजर्व बैंक के पास नहीं पहुंचे. अगर इन नोटों की वैल्यू निकाली जाए तो वह लगभग 88 हजार करोड़ रुपए निकलती. जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से सफाई दी गई है. आरबीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रिंटिंग प्रेस से गायब हुए रुपयों को लेकर मीडिया में चल रही खबरें निराधार है. यह रिपोर्ट सही नहीं है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने आगे कहा कि प्रिंटिंग प्रेसों से आरबीआई को आपूर्ति किए गए सभी बैंक नोटों का लेखा-जोखा ठीक से रखा जाता है. प्रेसों में मुद्रित और भारतीय रिजर्व बैंक को आपूर्ति किए गए बैंकनोटों के मिलान के लिए मजबूत प्रणालियां मौजूद हैं, जिनमें बैंकनोटों के उत्पादन, भंडारण और वितरण की निगरानी रखा जाता है.

Tweet: