देश

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की जनसभा में रवि किशन ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा-'जहां जाएंगे डमरू बजेगा'

गोरखपुर से सांसद रवि किशन बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत के लिए चुनावी मैदान में सक्रिय हैं और उन्हें हाल ही में बिहार में जनसभा करते हुए देखा गया. इस मौके पर सांसद ने 'गोली मारने की धमकी' मिलने वाली घटना का जिक्र कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा.

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की जनसभा में रवि किशन ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा-'जहां जाएंगे डमरू बजेगा'
Ravi Kishan Threat Case (Photo: @ravikishann/X)

नई दिल्ली, 4 नवंबर : गोरखपुर से सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत के लिए चुनावी मैदान में सक्रिय हैं और उन्हें हाल ही में बिहार में जनसभा करते हुए देखा गया. इस मौके पर सांसद ने 'गोली मारने की धमकी' मिलने वाली घटना का जिक्र कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बिहार में की गई जनसभा में लोगों की भारी भीड़ दिख रही है. मंच से रवि किशन ने गाना गाने के अंदाज में इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अरे आही-आही करता विरोधी, जैसे ही हम बोलने लगते तो कहने लगे कि बिहार में गोली मार दें, चुनाव में हम आए तो उबाल आया, अपने महादेव के भक्त हैं, जहां जाएंगे डमरू बजेगा, अब सिर पर बाबा सवार हैं." इस दौरान जनसभा में मौजूद लोगों ने "हर हर महादेव" के जयकारे लगाए.

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही फोन पर सांसद रवि किशन शुक्ल को फोन के जरिए गोली मारने की धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. इस मामले में रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पंजाब निवासी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. पहले आरोपी ने खुद को बिहार के आरा जिले का बताया था, लेकिन जांच करने के बाद आरोपी लुधियाना जिले के फतेहगढ़ बग्गा कला का रहने वाला निकला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी अजय कुमार यादव ने फोन पर खुद को खेसारी लाल यादव का समर्थक बताया था और उनके राम मंदिर के विरोध का भी समर्थन किया था. यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: स्टेनोग्राफर पदों पर हो रही भर्ती, मिलेगी 1.77 लाख तक सैलरी, जानिए पूरी डिटेल

बीते सोमवार बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी लोगों से मिलते हुए देखा गया था. उन्होंने तालाब में तैरकर मछलियां भी पकड़ी थीं. इस मुद्दे पर रवि किशन ने राहुल गांधी पर पलटवार किया था. रवि किशन ने कहा था कि राहुल गांधी ने तालाब में जितनी भी मछली पकड़ी हैं, उससे तो कम ही वोट मिलेंगे. चलो, ये ठीक है कि उन्हें तैरना अच्छे से आता है. हम यहां वोट जुटाने में लगे हैं और वो वहां मछलियां पकड़ने में व्यस्त हैं. उन्होंने बिहार में एनडीए की भारी वोटों के साथ विजयी होने का दावा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).