Rape In Moving Car: यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर चलती टैक्सी में तीन युवकों पर महिला से रेप (Rape) का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि महिला ने एत्मादपुर थाने में सूचना दी कि मंगलवार को वो नोएडा (Noida) से फिरोजाबाद (Firozabad) के लिए शेयर टैक्सी (Share Taxi) में चली थी. चलती टैक्सी में तीन लड़कों ने उसके साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर रेप किया और उसे एत्मादपुर के पास छोड़ दिया. आगरा के पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
देखें ट्वीट-
एक महिला ने एत्मादपुर थाने में सूचना दी कि कल वे नोएडा से फिरोजाबाद के लिए शेयर टैक्सी में चली थी, उसके साथ 3 लड़कों ने युमना एक्सप्रेसवे पर दुष्कर्म किया और उसे एत्मादपुर के पास छोड़ दिया। तीनों युवक हिरासत में हैं, अन्य कार्रवाई की जा रही है: प्रीतिंदर सिंह, पुलिस आयुक्त, आगरा pic.twitter.com/fH1tCUetMM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2022













QuickLY