Rajasthan: जोधपुर के इस रेस्टोरेंट में वैक्सीनेटेड लोगों को दी जा रही है बम्पर छूट, पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को कोविड नियमों में ढील देनी शुरू कर दी है. गहलोत सरकार द्वारा छुट मिलने के बाद प्रदेश में अब 50% क्षमता के साथ रात दस बजे तक रेस्तरां खुल रहे हैं. ऐसे में कस्टमर को लुभाने के लिए रेस्तरां मालिक कई तरह के ऑफर जारी किए हैं.
जयपुर, 11 जुलाई: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के मामलों में लगातार कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों को कोविड नियमों में ढील देनी शुरू कर दी है. गहलोत सरकार द्वारा छुट मिलने के बाद प्रदेश में अब 50% क्षमता के साथ रात दस बजे तक रेस्तरां खुल रहे हैं. ऐसे में कस्टमर को लुभाने के लिए रेस्तरां मालिक कई तरह के ऑफर जारी किए हैं. इसी कड़ी में राज्य के जोधपुर (Jodhpur) शहर में स्थित एक रेस्टोरेंट में वैक्सीनेटेड लोगों को बम्पर छूट दी जा रही है.
वैदिक रेस्टोरेंट (Vedic Restaurant) के मालिक ने बताया है कि, जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की पहली डोज ले ली है हम उन्हें 10% की छुट दे रहे हैं, वहीं जिन लोगों ने दूसरी डोज प्राप्त कर ली है हम उन्हें 20% का छूट दे रहे हैं. रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि हम राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | राजस्थान : लॉकडाउन में और छूट; सप्ताहांत कर्फ्यू समाप्त, खुलेंगे सिनेमा हॉल
बात करें राज्य में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के बारे में तो यहां बीते शनिवार को कोविड के 56 नए मामले सामने आए हैं और इस घातक संक्रमण से दो और व्यक्ति की मौत हो हुई है.
राजस्थान: जोधपुर के एक रेस्टोरेंट में वैक्सीनेटेड लोगों को छूट दी जा रही है। वैदिक रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया, "जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज़ ली है उनको 10% और जिन्होंने दूसरी डोज़ ली हुई है उन्हें हम 20% का छूट दे रहे हैं। हम कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।" pic.twitter.com/4PfE24E36R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2021
चिकित्सा विभाग के शनिवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए. नए मामलों में जयपुर में 14 व कोटा में 10 नए मामले शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Rajasthan: सीएम Ashok Gehlot का ऐलान- राजस्थान में 2023 तक सभी किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्य में इस संक्रमण से दो और संक्रमितों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8945 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 119 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब राज्य में 750 संक्रमित उपचाराधीन हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

