Maharashtra Weather Update: मुंबई, ठाणे सहित महाराष्ट्र के इन जिलों में आज होगी बारिश? IMD से जानें ताजा मौसम का हाल
मुंबई सहित महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, आज 1 सितंबर 2025 को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ सहित कोकण क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
Maharashtra Weather Update: मुंबई सहित महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के अनुसार, आज 1 सितंबर 2025 को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ सहित कोकण क्षेत्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.
ताज़ा जानकारी के अनुसार, मुंबई और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं, लेकिन अभी तक तेज़ बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। IMD का कहना है कि वर्तमान में कोई रेड या ऑरेंज अलर्ट नहीं है, और मौसम सामान्य रूप से स्थिर बना रहेगा. यह भी पढ़े: Maharashtra Weather Alert: पुणे सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
.जनजीवन और ट्रैफिक की स्थिति
मुंबई में हल्की बारिश के बावजूद जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है. लोग सुबह-सुबह अपने दैनिक कार्यों और कार्यालयों के लिए घरों से निकल चुके हैं.
सड़कों पर थोड़ी बहुत फिसलन और हल्का ट्रैफिक देखा गया, लेकिन यातायात व्यवस्था पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है.
स्कूलों की बात करें, तो अधिकतर स्कूल खुले हुए हैं, हालांकि कुछ स्कूल गणपति उत्सव के चलते बंद हैं.
मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट
मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं, सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन्स, समय पर चल रही हैं,
यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है,
हालांकि, सुबह का समय होने की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है,
रायगढ़ और पालघर की स्थिति
रायगढ़ और पालघर जैसे कोकण क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई है.
स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, और जनजीवन सामान्य बना हुआ है.
IMD की सलाह और प्रशासन की तैयारी
IMD ने आगामी 24 घंटों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे ताज़ा मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

