Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से राहुल गांधी, रायबरेली से प्रियंका, CEC बैठक में कांग्रेस आज फाइनल करेगी उम्मीदवारों के नाम

खबरों की मानें तो कांग्रेस ने रायबरेली से प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है. साथ ही राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से लड़ेंगे. इसका आधिकारिक ऐलान जल्द होने की संभावना है.

Rahul Gandhi | PTI

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. आगामी लोकसभा चुनाव पर मंथन के लिए आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने जा रही है. कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक आज शाम 6 बजे होगी. इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे. इस बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस जल्‍द ही लोकसभा उम्‍मीदवारों की अपनी पहली लिस्‍ट जारी कर सकती है. क्या भारत में चुनाव के पहले लागू हो जाएंगे सीएए के नियम?

खबरों की मानें तो कांग्रेस ने रायबरेली से प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है. साथ ही राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों ही सीटों से लड़ेंगे. इसका आधिकारिक ऐलान जल्द होने की संभावना है.

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा समिति में शामिल अन्य नेता बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए नामों में से उम्मीदवार फाइनल किए जाएंगे. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है.

बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर चुकी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत 195 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं. कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक में करीब 100 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा और प्रत्याशियों की पहली सूची कुछ दिनों के भीतर जारी हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड