Rahul Gandhi on BJP: राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन के साथ हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को हराएंगे- देखें वीडियो

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है. नगालैंड के कोहिमा के विसवेमा में मीडिया के बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को लोकसभा चुनाव में चुनाव हराएंगे.

(Photo Credits ANI)

Rahul Gandhi on BJP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से 14 जनवरी से शुरू होने के बाद आज तीसरे दिन नगालैंड की राजधानी कोहिमा के विसवेमा में पहुंची है. कोहिमा के विसवेमा में पहुंचे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में हराएंगे. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू, बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी दिखी- VIDEO

मीडिया से राहुल गांधी से सवाल किया कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से मना कर दिए. कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नीतीश कुमार इंडिया गठंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जा सकते है. जिस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि "सच कहूं तो, मीडिया इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है.. इंडिया गठन के नेताओं के बीच आपसी सम्मान और स्नेह है...मुझे पूरा विश्वास है कि इंडिया गठबंधन में ऐसे छोटे-छोटे मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा और हम मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे.

Video:

 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है. भाजपा और संघ ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया"

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\