पंजाब: 7 साल की उम्र में नानक सिंह ने खेलते हुए लांघी थी सरहद, 35 साल से बंद हैं पाकिस्तान की जेल में

सरबजीत सिंह जैसा ही एक और मामला सामने आया है. पाकिस्तान की जेल में भारत का एक लाल 35 साल से कैद है. उनके परिवार वाले सालों से अपने बेटे का रास्ता देख रहे हैं. अमृतसर जिले के नानक सिंह जब 7 साल के थे तब वो खेलते-खेलते भारत पाकिस्तान की सीमा पार कर गए....

नानक सिंह, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

सरबजीत सिंह जैसा ही एक और मामला सामने आया है. पाकिस्तान की जेल में भारत का एक लाल 35 साल से कैद है. उनके परिवार वाले सालों से अपने बेटे का रास्ता देख रहे हैं. अमृतसर जिले के नानक सिंह जब 7 साल के थे तब वो खेलते-खेलते भारत पाकिस्तान की सीमा पार कर गए. अमृतसर के अजनाला सेक्टर में रावी नदी से सटे गांव बेदी छन्ना के लोग बताते हैं कि साल 1985 में जब परिवार खेतों काम करने गया था तब उनका बेटा नानक खेलते वक्त सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया. परिवार वालों ने आर्मी रेंजर्स से संपर्क किया तो उन्होंने उनका बेटा देने से मना कर दिया और उनके सामने भारत की सीमा में गई उनकी भैसें ढूंढकर लौटाने को कहा. वे न तो वो उनकी भैसें ढूंढ पाए और न ही उनके पास भैसें खरीदकर देने के लिए पैसे थे.

नानक सिंह का केस भी सरबजीत सिंह जैसा ही है. गरीबी और अशिक्षा की वजह से मामला सुर्खियां नहीं पकड़ पाया. 1990-91 में पाकिस्तान ने जेल में बंद भारतीय लोगों की लिस्ट जारी की जिसके बाद पता चला कि नानक सिंह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद हैं. लिस्ट में नानक सिंह के पिता का नाम वैसे का वैसा ही था. नानक सिंह का नाम बदलकर कक्कड़ सिंह रख दिया गया था.

यह भी पढ़ें:  लाहौर हाइकोर्ट ने सरबजीत की हत्या के दो आरोपियों को किया बरी, सबूतों के आभाव को बताया कमी

नानक सिंह के बूढ़े मां-बाप की रो रोकर आंखें सुख गई हैं. वो मरने से पहले एक बार जी भरकर अपने बेटे को देखना चाहते हैं. उनके परिवार वालों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके बेटे को किस जुर्म में जेल में कैद किया गया है. 7 साल का बच्चा आतंकवादी नहीं हो सकता है. परिवार ने भारत सरकार को बहुत सारे पत्र लिखे लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त