देश

VIDEO: पुणे में तीसरी मंजिल से गिरने वाली थी 4 साल की बच्ची, फायर स्टेशन में तैनात जवान की तत्परता से बची मासूम की जान

कहावत है "जाको राखे साईंया, मार सके न कोई!" कुछ ऐसा ही एक चार साल की बच्ची के साथ हुआ. वह तीसरी मंजिल से गिरने वाली थी, लेकिन फायर स्टेशन में तैनात जवान की तत्परता ने उसकी जान बचाई.

VIDEO: पुणे में तीसरी मंजिल से गिरने वाली थी 4 साल की बच्ची, फायर स्टेशन में तैनात जवान की तत्परता से बची  मासूम की जान
(Photo Credits Lokmat (@lokmat)

Fire Station Personnel Saves 4-Year-Old Girl: कहावत है "जाको राखे साईंया, मार सके न कोई!" कुछ ऐसा ही एक चार साल की बच्ची के साथ हुआ. वह तीसरी मंजिल से गिरने वाली थी, लेकिन फायर स्टेशन में तैनात जवान की तत्परता ने उसकी जान बचाई. नहीं तो बच्ची खिड़की से नीचे गिर जाती और एक पल में उसकी जान चली जाती.

पुणे में बच्ची की जान जानें से बची

यह घटना मंगलवार सुबह पुणे के कात्रज क्षेत्र स्थित सोनवणे बिल्डिंग की है. करीब 9:06 बजे बच्ची भविका चंदने (4) तीसरी मंजिल की खिड़की से आधी बाहर लटक रही थी. अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर योगेश चव्हाण, जो कि एक फायर स्टेशन में तैनात जवान हैं, अपनी बालकनी में पहुंचे और देखा कि बच्ची खिड़की से लटक रही है. योगेश ने बिना वक्त गवाए दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा बंद था. फिर उन्होंने बच्ची की माँ को कॉल किया, जो उसे स्कूल छोड़ने गई थी. जैसे ही दरवाजा खोला गया, योगेश ने फुर्ती से बच्ची को खिड़की से बाहर खींच लिया और उसकी जान बचाई.

पुणे में 4 साल की बच्ची की जवान ने बचाई जान

लोगों ने की तारीफ

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि समय रहते फायर स्टेशन में तैनात जवान  ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो बच्ची की जान जा सकती थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).