पुणे-बेंगलुरू राजमार्ग पर कार एक्सीडेंट, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
पुणे-बेंगलुरू राजमार्ग पर तवंडी के नजदीक एक दुर्घटना में शनिवार की शाम महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई.
कोल्हापुर/महाराष्ट्र: पुणे-बेंगलुरू (Pune-Bengaluru) राजमार्ग पर तवंडी के नजदीक एक दुर्घटना में शनिवार की शाम महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई.
निपानी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोग कोल्हापुर (Kolhapur) जिले के कागल तहसील के मुरगुड के रहने वाले थे और कार से कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल
अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया जिससे असंतुलित होकर वह उनकी कार से जा टकराया. उन्होंने कहा कि कार में सवार दिलावर बापूसाहब जमादार (64), उनकी पत्नी रेहाना (58), बेटा जुनैद (29), मोहसिन, बहू आफरीन और पोता अयान (सात) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
Bengaluru Shocker: खाना बनाने को लेकर सास से विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
\