Unnao News: उन्नाव जेल में कैदियों को कराया गया कुंभ स्नान, जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था; VIDEO
Photo- @Arjunpchaudhary/X

Unnao News: यूपी के उन्नाव जेल में इस बार कैदियों के लिए अनोखी पहल की गई. जेल प्रशासन ने कैदियों को कुंभ स्नान कराने की व्यवस्था की, जिससे वे भी आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस पावन पर्व का हिस्सा बन सके. जेल प्रशासन ने जेल परिसर में ही पवित्र स्नान की सुविधा दी, जहां कैदियों ने गंगा जल से स्नान कर कुंभ मेले की अनुभूति की. कैदियों ने धार्मिक मंत्रों का उच्चारण किया और पूजा-अर्चना की.

जेल अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मकसद कैदियों को आध्यात्मिक शांति देना और सुधार की ओर प्रेरित करना है. कैदियों ने भी इसे एक अनूठा अनुभव बताते हुए प्रशासन का आभार जताया.

ये भी पढें; उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत: अदालत ने कुलदीप सेंगर की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा

उन्नाव जेल में कैदियों को कराया गया कुंभ स्नान