तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अलगे 48 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.
चेन्नई: बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु के तटीय जिलों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के उपमहानिदेशक एस बालाचंद्रन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों में तटीय तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी के कई हिस्सों में काफी बारिश हुई है.
उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पड़ोस में बना कम दबाव का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र से अब दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है. बालाचंद्रन ने कहा, ‘‘इसके कारण, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई है.’’
संबंधित खबरें
Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, कोलकाता, चेन्नई में बारिश के आसार, IMD से जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast Today, February 21: उत्तर भारत में चढ़ने लगा पारा, दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Weather Forecast Today, February 20: दिल्ली-यूपी में गर्मी की दस्तक, दक्षिण भारत के 6 राज्यों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'
\