बंगाल में निकाय चुनाव: जनता के बीच पहुंचने के लिए TMC की तर्ज पर बीजेपी शुरू कर सकती है अभियान
राज्य में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा भी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जनसंपर्क कार्यक्रम ''दीदी के बोलो'' की तर्ज पर जनता के बीच पहुंचने के लिए ''बीजेपी के बोलो'' अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है.
कोलकाता. राज्य में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा (Bhartiya Janta Party) भी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के जनसंपर्क कार्यक्रम ''दीदी के बोलो'' की तर्ज पर जनता के बीच पहुंचने के लिए ''बीजेपी के बोलो'' अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है.
भाजपा आने वाले दिनों में इस अभियान की शुरुआत कर सकती है. भाजपा नेताओं ने हालांकि इस बात से इन्कार किया कि इस अभियान का मकसद तृणमूल कांग्रेस के कार्यक्रम को मात देना है. उन्होंने कहा कि इसका मकसद तृणमूल कांग्रेस शासित निकायों में जनता की शिकायतों के बारे में जानना, उसकी जरूरतों और मांगों को समझना है. यह भी पढ़े-दिल्ली तो फतह कर लिया मगर क्या बिहार-बंगाल में चलेगा प्रशांत किशोर का जादू, बीजेपी देगी कड़ी टक्कर
कोलकाता नगर निगम समेत 107 निकायों में इस वर्ष चुनाव होने हैं. 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन्हें ‘लघु विधानसभा चुनाव’ कहा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

