Times Now-CNX सर्वे रिपोर्ट: अगर उत्तर प्रदेश में हुआ महागठबंधन तो NDA को पड़ सकता है भारी

भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में Times Now और CNX ने एक सर्वे में जनता का रुझान जानने की कोशिश की, जिसमें सर्वे के मुताबिक यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर अगर आज चुनाव कराए जाएं और सभी पार्टियां अकेले मैदान में उतरें तो बीजेपी को 16 सीटों का नुकसान हो सकता है.

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी (Photo Credit: File Photo)

नई दिल्ली: भारत में 2019 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में Times Now और CNX ने एक सर्वे में जनता का रुझान जानने की कोशिश की, जिसमें सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 80 लोकसभा सीटों पर अगर आज चुनाव कराए जाएं और सभी पार्टियां अकेले मैदान में उतरें तो बीजेपी को 16 सीटों का नुकसान हो सकता है.

ज्ञात हो कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) को 71 सीटें मिली थीं लेकिन आज के तारिक में उसे 55 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस (Congress)को 3 सीटों की बढ़त के साथ 5 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में खाता खोलने में नाकाम रही बीएसपी (BSP) इस बार 9 सीटें जीत सकती है. एसपी (SP) को 4 सीटों का फायदा होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रमुख गोत्र विवाद: बीजेपी ने ली चुटकी, कहा- झूठी पहचान बता रहे हैं राहुल गांधी

बता दें कि Times Now-CNX प्री-पोल सर्वे में जनता से उनके पसंदीदा प्रधानमंत्री के साथ-साथ राम मंदिर और राफेल डील जैसे मसलों पर भी राय जानने की कोशिश की गई. लोगों से सवाल किया गया कि वे किस नेता को अगला प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं? इस पर सबसे ज्यादा वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 42%, राहुल गांधी को 20%, मायावती को 11%, ममता बनर्जी को भी 11% लोगों का समर्थन मिला. पीएम मोदी को भले ही सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया हो पर यूपी में उनकी लोकप्रियता में गिरावट और राहुल गांधी के ग्राफ में इजाफा देखने को मिल रहा है.

विधानसभा चुनावों में भले ही मंदिर और राफेल डील का मुद्दा छाया हुआ है, पर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आर्थिक मुद्दे अहम हैं. 74 फीसदी लोगों के लिए रोजगार, सड़क, बिजली, पानी महत्वपूर्ण हैं. 11 फीसदी लोगों के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम है. वहीं, सिर्फ 10 फीसदी लोगों का मानना है कि राफेल और भ्रष्टाचार अहम मुद्दा होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी