उत्तर प्रदेश: लखनऊ में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज

उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लखनऊ में इस साल कड़ाके की ठंड से स्थिति सबसे बदतर है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में बीते 24 घंटों में ठंड से 13 मौतें हो चुकी हैं

ठंड का मौसम (Photo Credits: IANS)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लखनऊ में इस साल कड़ाके की ठंड से स्थिति सबसे बदतर है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य में बीते 24 घंटों में ठंड से 13 मौतें हो चुकी हैं. मौसम अधिकारियों ने अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया है.

एक अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को अत्यधिक ठंड रह सकती है और अगले कुछ दिनों में इसमें किसी सुधार की उम्मीद नहीं है. नए साल की पूर्व संध्या पर बारिश होने की संभावना है." यहां वायु-गुणवत्ता सूचकांक 309 है, जो कि बेहद खराब स्थिति में आता है और यह यहां की परिस्थिति को और भी बदतर बनाता है. यहां 29 दिसंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और कार्यालयों में भी उपस्थिति में भारी गिरावट आई है.

यह भी पढ़ें: CAA पर बवाल: उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में हिंसा और प्रदर्शन के कारण इंटरनेट सेवा बंद

इंटरनेट सेवा के बार-बार बंद होने से बैंकिंग प्रणाली और डेबिट व क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. बाजारों में भी खरीददारों की चहल-पहल कम है, जो त्यौहारों के इस मौसम में असामान्य है. इस भीषण ठंड से सड़कों पर बेजुबान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. ग्रामीण इलाकों से कड़ाके की ठंड के चलते मवेशियों की मौत की खबरें आई हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में कुत्तों की इस ठंड से मौतें हो रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड