UP Election 2022: अमित शाह की अपील, 10 मार्च को BJP को सत्ता में लाओ, 18 मार्च को लोगों के घरों में मुफ्त में पहुंचेगा गैस सिलेंडर
अमित शाह (Photo Credits ANI)

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए औरैया जिले के दिबियापुर पहुंचे हैं. वहां पर एक चुनावी रैली में शाह ने कहा कि होली 18 (मार्च) को है, मतगणना 10 को, बीजेपी सरकार 10 को सत्ता में लाओ और 18 को मुफ्त गैस सिलेंडर आपके घर पहुंचेगा. वहीं शाह ने अपने संबोधन में कहा कि अगले 5 साल तक किसी भी किसान को बिजली बिल नहीं देना होगा.