UP Assembly Elections 2022: क्या बीजेपी को उन्ही के पिच पर घेरने का प्लान बना रहीं हैं प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को मिल सकता है फायदा

यूपी में पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अब पूर्वांचल में चुनाव होना बाकी है. पूर्वांचल में राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी है. यही वजह है अब सभी दल राष्ट्रवाद को अपना मुद्दा बनाने में जुट गए हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credit : Twitter)

UP Elections 2022, 2 मार्च: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) के इटवा क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवाद (Nationalism) का मुद्दा उठाया. वह राष्ट्रवाद जिसे बीजेपी (BJP) अपना मुद्दा बताती है. प्रियंका गांधी ने कहा “आपके जज्बात होने चाहिए देश के लिए, यही होता है राष्ट्रवाद, देश के लिए मर मिटना, यही होता है राष्ट्रवाद. देशवासियों को लड़ाने में कोई राष्ट्रवाद नहीं है. देशवासियों से स्वार्थ साधने में कोई राष्ट्रवाद (Nationalism) नहीं है. देशवासियों के जज्बात उभारकर वोट लेने में कोई राष्ट्रवाद नहीं है.” यूपी चुनाव का केंद्र बना काशी, विपक्षी जोर के बीच कितना चलेगा PM मोदी का जादू? जानें क्या है बनारस की जनता के मुद्दे

वैसे तो प्रियंका गांधी ने निशाना बीजेपी पर साधा है, लेकिन अगर उनका यह फैक्टर काम कर गया तो इससे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फायदा पहुंच सकता है. क्योंकि बीजेपी का प्रमुख मुद्दा राष्ट्रवाद ही है.अब जब प्रियंका इससे अपना एजेंडा बना रही हैं तो राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों का वोट कांग्रेस की तरफ खिसक सकता है. ऐसे में बीजेपी का वोट बंट सकता है, जिससे समाजवादी पार्टी को चुनावी फायदा मिल सकता है.

प्रियंका गांधी मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन सिद्धार्थनगर की शोहरतगढ़ विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचीं थीं. प्रियंका ने मंच पर पहले  महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया इसके बाद भाषण की शुरुआत की, इस दौरान उन्होंने लोगों से ‘हर-हर महादेव’ का नारा भी लगवाया.

प्रियंका ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कि "इन्होंने न रोजगार दिया, न किसान को मजबूत किया, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते गए, इसके बावजूद मंच पर खड़े होकर कहते हैं कि हम ही जीतेंगे. सीए-एनआरसी आंदोलन में कोई दिखा नहीं, जब दलितों पर अत्याचार हुआ, तब कोई नहीं दिखा, हाथरस, उन्नाव, शाहजहांपुर में हुए अत्याचारों पर, कोई राजनीतिक दाल न्याय के लिए संघर्ष करता नहीं दिखा, वहां सिर्फ कांग्रेस दिखी."

आपको  बता दें कि यूपी में पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अब पूर्वांचल में चुनाव होना बाकी है. पूर्वांचल में राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी है. यही वजह है अब सभी दल राष्ट्रवाद को अपना मुद्दा बनाने में जुट गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Stats And Preview: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

How And Where To Watch India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे मैच का लाइव लुत्फ

India vs West Indies 1st ODI Match Preview: तिरुवनंतपुरम में कल खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स