Lok Sabha Election 2024 Results: लखीमपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की करारी हार, सपा के उत्कर्ष वर्मा ने दी शिकस्त
Photo Credit- Ajay Mishra Teni | Photo- FB

Lok Sabha Election 2024 Results: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी यूपी की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा ने करारी शिकस्त दी है. सपा के उत्कर्ष वर्मा को 5 लाख 52 हजार से अधिक वोट मिले हैं, जबकि अजय मिश्रा टेनी को 5 लाख 19 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. वहीं बसपा के प्रत्याशी को 1 लाख 9 हजार से अधिक वोट मिले हैं. बता दें, लखीमपुर खीरी में 2021 में हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी. यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यहां एक दंगल कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे. हालांकि, हादसे के बाद उन्होंने अपना खीरी दौरा रद्द कर दिया था. इस हिंसा में अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी माना गया था.

लखीमपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की करारी हार