बीजेपी ने अपने राज्यसभा सांसदों को मंगलवार के लिए जारी किया व्हिप, कहा-सरकार का करें समर्थन 

बीजेपी ने राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को एक तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. इसके साथ ही सभी सांसदों से कहा है कि मंगलवार यानि कल सदन में मौजूद रहें और ‘सरकार के रुख का समर्थन करें. जानकारी के लिए बताना चाहते है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी. वही दूसरी तरफ संसद 11 फरवरी से 3 मार्च तक के लिए स्थगित किया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. बीजेपी ने राज्यसभा (Rajya Sabha) के अपने सभी सांसदों को एक तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. इसके साथ ही सभी सांसदों से कहा है कि मंगलवार यानि कल सदन में मौजूद रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें. ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कल राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी. वही दूसरी तरफ बीजेपी ने आम बजट को लेकर सोमवार को कहा कि यह ‘सबका साथ, सबका विकास का बजट’ है और इस बजट से सभी वर्गों के सपने पूरे होंगे. लोकसभा में बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की अपराजिता सारंगी ने कहा कि इस बजट में प्रौद्योगिकी के माध्यम से आम लोगों के विकास का रास्ता तैयार किया गया है.

इस बजट को लेकर चर्चा में शामिल मुंबई से बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि यह ‘सबका साथ, सबका विकास का बजट’ है और इसमें युवा, किसान और कारपोरेट सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है. यह भी पढ़े-Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लंबे बजट भाषण पर मांगी माफी

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा (Lok Sabha) में बजट पेश किया था. मोदी सरकार (Modi Govt) का यह बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड