देश

उत्तर प्रदेश: एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- बीजेपी सरकार की न तो नीतियां सही हैं, नीयत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार की न तो नीतियां सही हैं और न ही नीयत. नतीजतन, प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है. अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बीजेपी सरकार ने एसपी का काम अपने नाम करने की आदत का हास्यास्पद प्रदर्शन करते हुए 20 अक्टूबर को कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर दिया.

उत्तर प्रदेश: एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, कहा- बीजेपी सरकार की न तो नीतियां सही हैं, नीयत
अखिलेश यादव (Photo Credits: IANS)

लखनऊ, 22 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Government) की न तो नीतियां सही हैं और न ही नीयत. नतीजतन, प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है. अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बीजेपी सरकार ने एसपी का काम अपने नाम करने की आदत का हास्यास्पद प्रदर्शन करते हुए 20 अक्टूबर को कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर दिया. उन्होंने पूर्व सरकार को कृतज्ञता के साथ स्मरण भी नहीं किया. यह कौन सी नैतिकता है? बीजेपी सरकार की न तो नीतियां सही हैं और न ही नीयत. समाजवादी सरकार के कामों में हेराफेरी करके वह अपना चेहरा बचाती आ रही है.

अखिलेश ने बुधवार को कहा कि लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास 2013 में समाजवादी सरकार ने किया था. एसपी की सोच थी कि दिल, किडनी, लिवर व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इलाज लखनऊ में ही मिले. संपन्न लोग मुंबई, दिल्ली या चेन्नई में इलाज कराने जाते हैं, लेकिन आम लोगों को उपचार नहीं मिल पाता है. इसी को ध्यान में रखकर 20 दिसंबर 2016 को एसपी सरकार कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर चुकी थी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: टाटा ट्रस्ट के सहयोग से उत्तर प्रदेश को ‘सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल’ का उपहार, CM योगी आदित्यनाथ ने दी सौगात

एसपी अध्यक्ष ने कहा कि हकीकत यह है कि बीजेपी सरकार ने साढ़े तीन वर्षों तक कैंसर अस्पताल में मरीजों का इलाज ही नहीं होने दिया. चौथे वर्ष में ओपीडी शुरू की है. बीजेपी सरकार अगर पहले ही काम शुरू करा देती तो कितने मरीजों का इलाज हो गया होता. मुख्यमंत्री संवेदनशील होते तो तीन सालों में इलाज न हो पाने से कैंसर मरीजों की मौतों का प्रायश्चित अवश्य करते.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).