पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. हसीना ने एक दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की अगुआई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी में हसीना से मुलाकात की.

मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने रविवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) से मुलाकात की.

हसीना ने एक दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की थी. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा की अगुआई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी में हसीना से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से की मुलाकात, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर की बातचीत

मोदी और हसीना ने शनिवार को सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे और तीन संयुक्त विकास परियोजनाओं-बांग्लादेश से ट्रक द्वारा त्रिपुरा तक थोक में एलपीजी का आयात, ढाका स्थित रामकृष्ण मिशन में विवेकानंद भवन (छात्रावास) और खुलना स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स बांग्लादेश (आईडीईबी) में बांग्लादेश-भारत प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (बीआईपीएसडीआई) का लोकार्पण किया. भारत के चार दिवसीय दौरे पर आईं हसीना दिल्ली से बांग्लादेश के लिए रविवार शाम रवाना हो जाएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\