Raja Raghuvanshi Murder Case: 'बहन से हुई गलती, सजा मिलनी चाहिए': राजा रघुवंशी के घर पहुंचे सोनम के भाई गोविंद (Watch Video)
Photo- IANS

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी आज मृतक राजा के घर पहुंचे. उन्होंने राजा के भाई विपिन रघुवंशी से मुलाकात की और कहा, "मैं कुछ दिन यहीं रहूंगा और सच्चाई जानने की कोशिश करूंगा." विपिन रघुवंशी ने बताया, "गोविंद मेरे संपर्क में थे. उन्होंने कहा कि उनकी बहन सोनम से गलती हुई है और वह खुद मानते हैं कि उसकी सजा फांसी होनी चाहिए."

इस बयान से हत्याकांड को लेकर नया भावनात्मक और कानूनी पहलू जुड़ गया है. गोविंद का यह कदम सोनम के खिलाफ सबूतों को और पुख्ता कर सकता है.

ये भी पढें: Raja Raghuvanshi Murder Case: एमपी में शादी, मेघालय में मर्डर…फिर यूपी में सरेंडर; राजा रघुवंशी के हत्या की मुख्य संदिग्ध सोनम तक कैसे पहुंची पुलिस?

राजा रघुवंशी के घर पहुंचे सोनम रघुवंशी के भाई

'मैं कुछ दिन रुकूंगा और सच्चाई जानने की कोशिश करूंगा'