शिंदे गुट पर बरसे संजय राउत, बोले- शिवसेना बाला साहब ठाकरे जी की है- नकली लोग कुछ भी कह सकते हैं
संजय राउत (Photo Credits ANI)

शिवसेना नेता संजय राउत ने शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा , 'असली नकली का मामला ही नहीं है. शिवसेना बाला साहब ठाकरे जी की है. अब ये जो नकली वाले हैं हमसे टूटे हुए फूटे हुए लोग वो ये भी कह सकते हैं कि बाला साहब ठाकरे को हमने ही पार्टी में लाया था या उद्धव ठाकरे को हमने ही शिवसेना प्रमुख बनाया है.'

संजय राउत ने कहा, 'ऐसी बातों पर ध्यान देना उचित नहीं है. उनके मन की अवस्था हम समझ सकते हैं. कानून हमारे साथ है, नियम हमारे साथ है. हमे देश के सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा विश्वास है, देश का लोकतंत्र अभी मरा नहीं है.