VIDEO: विनोद तावड़े का वीडियो शेयर करते हुए संजय राउत ने कहा, 'बीजेपी का खेल खल्लास, जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था, वो ठाकुर ने किया
Credit-(Twitter-X)

मुंबई,महाराष्ट्र: चुनाव से पहले बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावड़े का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें वे पैसे बांट रहे है. इस वीडियो के बाद चुनाव आयोग ने उनपर केस दर्ज करवाया है. तावडे पर आरोप है की वे मुंबई से सटे विरार के एक होटल में पैसे बांट रहे थे.बहुजन विकास अघाड़ी के नेता क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपये लाए. जिन पैसों में बीजेपी के पक्ष में मतदान करने को लेकर बांटे जा रहे थे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब संजय राउत ने भी वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. राउत ने अपने ट्विटर एक्स पर लिखा ,' भाजपा का खेल खल्लास, जो काम चुनाव आयोग ने करना चाहिए था वो काम ठाकुर ने किया, चुनाव आयोग हमारी बैगों की तलाशी लेता है और यहां पूंछ नीचे करता है. ये भी पढ़े:FIR Against Vinod Tawde: बीजेपी नेता विनोद तावड़े के खिलाफ EC का एक्शन, चुनाव में पैसे बांटने के आरोप में केस दर्ज

संजय राउत का चुनाव आयोग पर निशाना