कोरोना वायरस: राज्यसभा चुनाव हुए स्थगित, 26 मार्च को होना था मतदान
कोरोना वायरस के खतरे के कारण चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिया है. सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना था. माना जा रहा है कि अब देश में कोरोना वायरस की चुनौती खत्म होने के बाद ही चुनाव की नई तारीख जारी होगी.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Covid-19) के खतरे के कारण चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिया है. सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को मतदान होना था. माना जा रहा है कि अब देश में कोरोना वायरस की चुनौती खत्म होने के बाद ही चुनाव की नई तारीख जारी होगी. बता दें कि 17 राज्यों की कुल 55 राज्यसभा सीटें अप्रैल में खाली हो रहीं थीं. इन सीटों पर 26 मार्च को चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी की थी. हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों की अधिकांश सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हु. सिर्फ 18 राज्यसभा सीटों पर मतदान के जरिए चुनाव होना था.
मगर कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टैंसिंग यानी सामाजिक दूरी को बेहद जरूरी मानते हुए आयोग ने चुनाव टालने का फैसला किया.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\