Rajasthan Political Crisis: विधायकों की सदस्यता रद करने के नोटिस को लेकर पायलट खेमे ने किया हाई कोर्ट का रुख, आज 3 बजे होगी सुनवाई

पायलट समर्थक विधायक पृथ्वीराज मीणा ने सदस्यता रद करने को लेकर राज्य विधानसभा के स्पीकर द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी है. मामले पर आज दोपहर तीन बजे सुनवाई होगी. हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी उनका प्रतिनिधित्व करेंगे.

सचिन पायलट (Photo Credits: Facebook)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट (Sachin Pilot) खेमे के विधायक पृथ्वीराज मीणा (Prithviraj Meena) स्पीकर द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराने वाला नोटिस दिए जाने के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. मामले पर आज दोपहर तीन बजे सुनवाई होगी. हरीश साल्वे और मुकुल रोहतगी उनका प्रतिनिधित्व करेंगे. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार पायलट समर्थक विधायक पृथ्वीराज मीणा ने सदस्यता रद करने को लेकर राज्य विधानसभा के स्पीकर द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी है. हाई कोर्ट में राजस्थान विधानसभा स्पीकर का प्रतिनिधित्व अभिषेक मनु सिंघवी करेंगे.

विधायक द्वारा यह कदम राजस्थान स्पीकर द्वारा सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को नोटिस भेजने के बाद उठाया गया है. स्पीकर ने सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को नोटिस भेजकर 17 जुलाई तक जवाब मांगा है. जिसमें उन्हें बताना है कि बैठक में ना आने पर उनकी सदस्यता रद्द क्यों ना की जाए. यह भी पढ़ें: सचिन पायलट के खेमे के दो विधायकों ने वीडियो जारी कर सीएम अशोक गहलोत को घेरा, कहा- बताएं कांग्रेस में शामिल होने के लिए कितने पैसे दिए थे. 

पायलट खेमे ने किया हाई कोर्ट का रुख

बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया गया था. इसके तहत पार्टी के सभी विधायकों को बैठक में आने के लिए सख्त निर्देश दिये गए थे. लेकिन सचिन पायलट और उनके खेमे ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया. उसके बाद पार्टी ने अगले दिन फिर बैठक बुलाई थी, लेकिन उसमें भी बागी खेमे का कोई भी विधायक नहीं पहुंचा था.

कांग्रेस ने सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों पर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार को गिराने के लिए बीजेपी के साथ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है. इससे पहले माना जा रहा था कि राजस्थान का सियासी दंगल अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड