Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी समेत इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
राजस्थान मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार (Photo Credits ANI)

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान ने काफी उठापटक के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं बृजेंद्र सिंह ओला , मुरारी लाल मीणा ,राजेंद्र गुड्डा और ज़ाहिदा खान ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. इन सभी नेताओं को राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलवाई. गहलोत सरकार में कुल 15 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली हैं. जिसमें 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिया है. गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल के पुनर्गठन से पहले शनिवार को सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा.

ANI Tweet: