राहुल गांधी ने तीन राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनाया ये फार्मूला
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए जबर्दस्त लॉबिंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन तीनों राज्यों में हर राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी शीर्ष पसंद बताने को कहा है
नयी दिल्ली: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh), राजस्थान (Rajasthan) और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए जबर्दस्त लॉबिंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन तीनों राज्यों में हर राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी शीर्ष पसंद बताने को कहा है. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक अंदरूनी संदेश मंच (एप) का उपयोग करते हुए गांधी ने उन्हें ऑडियो संदेश भेजा है और उन्होंने उनसे अपने-अपने राज्यों में मुख्यमंत्रियों के चयन के लिए फीडबैक मांगा है.
बार-बार इस संबंध में जानने का प्रयास किये जाने के बावजूद पार्टी प्रवक्ताओं ने इस संदेश और उसके मजमून पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. यह संदेश कब भेजा गया है, उसका सटीक समय भी नहीं पता चल पाया है.
संबंधित खबरें
Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार
Agra Shocker: ऑटो ड्राइवर को जबरन पिलाई शराब, यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; 2 गिरफ्तार
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में समय से पहले गर्मी की दस्तक, बाड़मेर और जयपुर समेत कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार
Madhya Pradesh: इंदौर में रंग डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
\