राफेल पर घमासान: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा-आज तीन जगह होगा मातम-चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं

राफेल आज भारत में आ रहा है. अब सिर्फ कुछ ही समय बचा हुआ है. राफेल के स्वागत को लेकर एक तरफ सारी तैयारियां हो चुकी हैं तो दूसरी तरफ देश में राजनीतिक घमासान जारी है. कांग्रेस एक बार फिर राफेल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसकी शुरुआत आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने की है. दिग्विजय ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि चौकीदार जी अब तो कीमत बता दीजिये.

नरोत्तम मिश्रा (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. राफेल आज भारत में आ रहा है. अब सिर्फ कुछ ही समय बचा हुआ है. राफेल (Rafale Fighter Jets) के स्वागत को लेकर एक तरफ सारी तैयारियां हो चुकी हैं तो दूसरी तरफ देश में राजनीतिक घमासान जारी है. कांग्रेस एक बार फिर राफेल को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमलावर है. इसकी शुरुआत आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने की है. दिग्विजय ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि चौकीदार जी अब तो कीमत बता दीजिये. इसी बीच मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज तीन जगह मातम होगा- चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं उनके यहां.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान का आसमान आज राफेल की गर्जना से और देश का माथा आज गौरव से गौरवान्वित होगा. अगर मातम होगा तो केवल तीन जगह होगा, चीन, पाकिस्तान और जो सुबह से ट्वीट कर रहे हैं उनके यहां. जो लोग रोज सुबह उठकर कभी सेना का मनोबल गिराते हैं, कभी देश के सम्मान और स्वाभिमान को आहत करते हैं, अच्छा होगा अगर ऐसे लोग किसी दूसरे देश की नागरिकता ले लें. यह भी पढ़ें-राफेल को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज बोले-हिंदुस्तान में रचा जा रहा है इतिहास, अगर कोरोना नहीं होता तो करते भव्य स्वागत

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक राफेल की क़ीमत कॉंग्रेस सरकार ने ₹746 तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मॉंग करने के बावजूद आज तक एक राफेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं. क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े