Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान आज दोपहर 12:30 बजे पंजाब के सीएम पद की लेंगे शपथ, केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई बड़े नेता समारोह में होंगे शामिल

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुतम मिलने के बाद आप आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान आज 12:30 बजे राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया है

आप के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Photo : Facebook)

Bhagwant Mann Oath Ceremony: पंजाब में आम आदमी पार्टी  (AAP) को बहुतम मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान आज 12:30 बजे राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उन्होंने इस समारोह के लिए पूरे पंजाब के लोगों को आमंत्रित किया है. वहीं भगवंत मान के शपथ ग्रहण में आप आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत विपक्ष के भी कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं.

भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे हैं. उनके शपथ ग्रहण को लेकर खटकरकलां में तैयारी पूरी हो चुकी हैं. भगवंत मान को शपथ दिलवाने के लिए राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ ही अरविंद केजरीवाल, समेत आप आदमी पार्टी के नेताओं के साथ ही विपक्ष के नेता भी खटकरकलां पहुंच चुके हैं. यह भी पढ़े: पंजाब में प्रचंड जीत से AAP में भरा जोश, अब राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी

बात दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 117 विधानसभा में 92 सीटों पर जीत हासिल की हैं. वहीं पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा. आम आदमी पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. वादे के तहत आम आदमी पार्टी पंजाब की कमान भगवंत मान के हाथों में सौंपने जा रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Assembly Elections 2026: चुनाव को लेकर अमित शाह आज बंगाल के दौरे पर, जारी करेंगे BJP का 'संकल्प पत्र', हो सकते हैं कई बड़े ऐलान