प्रियंका गांधी का केंद्र पर वार, कहा- देश में 'भयंकर मंदी' पर सरकार की चुप्पी खतरनाक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस भयंकर मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है. इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है.
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस ''भयंकर मंदी'' पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है. उन्होंने सवाल किया कि इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है?
प्रियंका ने ट्वीट किया, ''सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है. कंपनियों का काम चौपट है. लोगों को काम से निकाला जा रहा है, भाजपा सरकार मौन है. '' उन्होंने पूछा, ''आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है? ''
यह भी पढ़ें : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनभद्र पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि दी
इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ''देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है. ''
Tags
संबंधित खबरें
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की सूची, विनोद तावड़े सहित इन 4 नेताओं को मिला टिकट
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
Happy Holi 2026: रंगों में रंगा देश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई
\