करुणानिधि से मिलने चेन्नई जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति हैदराबाद में रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सातवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद चेन्नई जाएंगे.
नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अस्पताल में भर्ती द्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि के स्वास्थ्य का हालचाल लेने रविवार को चेन्नई जाएंगे. करुणानिधि को उनका रक्तचाप कम होने के बाद शनिवार को चेन्नई स्थित कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था और तब से वहां उनका इलाज चल रहा है. उनके स्वास्थ्य की स्थिति बहरहाल स्थिर बताई जा रही है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति हैदराबाद में रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सातवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद चेन्नई जाएंगे.
कोविंद छह अगस्त को तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा के रजत जयंती समारोह के समापन पर वहां लोकतंत्र उत्सव का उद्घाटन करेंगे. अगले दिन राष्ट्रपति त्रिसूर स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे.
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 20, 2026: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का भाव
Gold Rate Today, March 20, 2026: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें लेटेस्ट रेट्स
Delhi Weather Forecast and Update Today, March 20: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना; IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Weather Forecast Today, March 20: दिल्ली में बढ़ी तपिश, मुंबई में उमस और चेन्नई में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
\