PM Modi Jammu & Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 1500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण एवं जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने घाटी के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके अलावा सरकारी सेवा में नियुक्त 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे.

Photo- ANI

PM Modi Jammu & Kashmir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण एवं जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने घाटी के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके अलावा सरकारी सेवा में नियुक्त 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटे. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी समाज का एक ही मापदंड होता है और वह है परफॉरमेंस. देश ने परफॉरमेंस के आधार पर ही एनडीए सरकार को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया.

''हमारी सरकार काम करती है और नतीजे देती है. तीसरी बार सरकार बनाने से दुनिया को स्थिरता का संदेश मिला है. आज हम जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव देख रहे हैं, वह पिछले 10 वर्षों के हमारे काम का परिणाम है.''

ये भी पढ़ें: Surda Copper Mine: चार साल से बंद देश की सबसे पुरानी सुरदा तांबा खदान में फिर से शुरू होगा उत्पादन, केंद्र की हरी झंडी

पिछले 10 वर्षों के काम का परिणाम है जम्मू-कश्मीर का बदलाव: PM मोदी

पीएम मोदी ने सरकारी सेवा में नियुक्त लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 84 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूरी दुनिया कश्मीर घाटी में बदलाव देख रही है. हमारा कश्मीर कितना आगे बढ़ गया है. आप देखेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगा. पिछली सदी के आखिरी दशक में अस्थिर सरकारों का लंबा दौर देखा गया है. 10 साल में 5 बार चुनाव हुए. इसका मतलब है कि देश में चुनाव होते रहे और कुछ और करने को नहीं था. इस अस्थिरता, अनिश्चितता के कारण जब भारत के उड़ान भरने का समय आया, तो हम जम गए, हमें बहुत नुकसान उठाना पड़ा. उस दौर को पीछे छोड़कर अब भारत स्थिर सरकार के नए युग में प्रवेश कर चुका है. इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है. जम्मू-कश्मीर ने लोकतंत्र को मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड