देश

PM Modi in Karnataka Rally: 'दुनियाभर के ताकतवर लोग मोदी को हटाना चाहते हैं' कर्नाटक की रैली में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने देश का उत्साह बढ़ा दिया है. पहले चरण में वोटिंग NDA और विकसित भारत के पक्ष में हुई है.

PM Modi in Karnataka Rally: 'दुनियाभर के ताकतवर लोग मोदी को हटाना चाहते हैं' कर्नाटक की रैली में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी (Watch Video)
PM Modi | Photo-ANI

PM Modi in Karnataka Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने देश का उत्साह बढ़ा दिया है. पहले चरण में वोटिंग NDA और विकसित भारत के पक्ष में हुई है. हमारे देश के गरीब ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें मुफ्त राशन मिलेगा. मोदी की गारंटी है कि आने वाले 5 वर्ष तक यह ऐसे ही मिलता रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि आज कल देश दुनिया के बड़े-बड़े ताकतवर लोग मोदी को हटाने में एकजुट हो गए हैं, लेकिन यह नारी शक्ति का आशीर्वाद है कि मोदी हर चुनौती से टकराकर चलता जा रहा है.

दुनियाभर के ताकतवर लोग मोदी को हटाने की कोशिश में लगे हैं: PM मोदी

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में, एससी, एसटी और ओबीसी परिवारों को झुग्गियों में रहने के लिए मजबूर किया गया था. उनके लिए बिजली और पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई थी. उन्होंने सरकार से सारी उम्मीदें खो दी थीं. मोदी सरकार की गारंटी के कारण गरीबों का खोया हुआ विश्वास फिर से बहाल हो गया है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं. मोदी सरकार के सबसे बड़े लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी परिवार हैं.

पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज मैं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच आया हूं. देशवासियों के लिए मैंने दिन-रात मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आपका सपना मेरा संकल्प है. मेरे जीवन का एक-एक सेकंड 2047 के लिए 24/7 समर्पित है. मैं सिर्फ नीतियां नहीं बनाता, गारंटी भी देता हूं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).