ओडिशा: बीजू जनता दल के विधायक ने खराब काम के लिए इंजीनियर से लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल
ओडिशा (Odisha) में पत्नागढ़ से बीजू जनता दल (Biju Janata Dal) के नवनिर्वाचित विधायक ने अपने चुनाव क्षेत्र में सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता का आरोप लगाकर एक सरकारी कर्मचारी को उठक-बैठक लगवाकर विवाद को जन्म दे दिया है.
भुवनेश्वर : ओडिशा (Odisha) में पत्नागढ़ से बीजू जनता दल (Biju Janata Dal) के नवनिर्वाचित विधायक ने अपने चुनाव क्षेत्र में सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता का आरोप लगाकर एक सरकारी कर्मचारी को उठक-बैठक लगवाकर विवाद को जन्म दे दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है.
जिसमें सरोज कुमार मेहर बेलपाडा ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के जूनियर इंजीनियर से 100 उठक-बैठक लगवा रहे हैं.
विधायक ने इंजीनियर को उनका आदेश नहीं मानने की स्थिति में हिंसा करने की भी धमकी दी. वीडियो में इंजीनियर उठक-बैठक करते और खराब गुणवत्ता के काम के लिए माफी मांगते दिख रहे हैं. मेहर बालंगिर जिला के पत्नागढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
8th Pay Commission Update: क्या 1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया वेतन आयोग? जानें सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी पर लेटेस्ट अपडेट
Bhubaneswar Supermarket Fire: भुवनेश्वर के धौली लिंगीपुर के सुपरमार्केट में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बचाया; VIDEO
Odisha Horror: ओडिशा में शिक्षा जगत शर्मसार, कक्षा 7वीं की छात्रा से एक साल से रेप, 5 शिक्षक सहित एक चपरासी गिरफ्तार
8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, मार्च में हो सकता है DA में 5 फीसदी इजाफे का ऐलान, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
\