UP Elections: मुख्तार अंसारी के बेटे के बिगड़े बोल- 6 महीने तक अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं, पहले होगा हिसाब-किताब
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (Photo Credit : Twitter)

UP Assembly Elections 2022, 4 मार्च: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार अब्बास अंसारी ने विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जनसभा को संबोधित करते हुए अब्बास अंसारी ने कहा "मैंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कहा है कि 6 महीने तक कोई तबादला या पोस्टिंग नहीं होगी क्योंकि पहले उनके साथ 'हिसब किताब' होगी और उसके बाद ही उनके स्थानांतरण प्रमाणपत्रों पर मुहर लगेगी."

बता दें कि गुरुवार को मऊ के पहाड़पुरा में अब्बास अंसारी एक रैली को संबोधित कर रहे थे. वो मऊ सदर सीट से ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. मऊ में यूपी विधान सभा चुनाव के आखिरी चरण में यानी 7 मार्च को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे.