मध्य प्रदेश: CM कमलनाथ छिदवाड़ा से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव, कांग्रेस ने किया ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.
कांग्रेस ने गुरुवार को कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया. कमलनाथ इस समय छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं. उन्होंने 17 दिसंबर, 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लिहाजा, उनका छह महीने के भीतर विधायक निर्वाचित होना आवश्यक है.
कमलनाथ विधानसभा का चुनाव लड़ सकें, इसके लिए कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. उसी समय यह तय हो गया था कि कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना है.
Tags
संबंधित खबरें
MP Board Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं के नतीजे घोषित, educationportal.mp.gov.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
MP Bee Attack: उमरिया में गैस सिलेंडर की कतार में मची अफरा-तफरी; मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, वीडियो वायरल
MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार होने वाला है ख़त्म! अप्रैल के पहले सप्ताह में आ सकते हैं परिणाम, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में
Ujjain Viral Video: महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र की बेरहमी से पिटाई; दूसरे के बिस्तर पर सोने पर शिक्षक ने लाठी से की पिटाई
\