देश

NIA के समक्ष पेश नहीं होंगे मीरवाइज उमर फारूक, लिखित में देंगे बयान

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक (Mirwaiz Umar Farooq) जिन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने सोमवार को पेश होने के लिए बुलाया था, वह एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे और इसकी जगह लिखित बयान देंगे.

NIA के समक्ष पेश नहीं होंगे मीरवाइज उमर फारूक, लिखित में देंगे बयान
मीरवाइज उमर फारूक (Photo Credit-Twitter)

श्रीनगर: हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक (Mirwaiz Umar Farooq) जिन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने सोमवार को पेश होने के लिए बुलाया था, वह एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे और इसकी जगह लिखित बयान देंगे.

प्रवक्ता ने कहा, "हुर्रियत कांफ्रेंस ने फैसला किया है कि मीरवाइज एनआईए के सामने नई दिल्ली में पेश नहीं होंगे. इसके बजाय एजेंसी को एक लिखित बयान दाखिल किया जाएगा."

यह भी पढ़ें: श्रीनगर: प्रशासन ने अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद, जमात-ए-इस्लामी गैरकानूनी घोषित

एनआईए ने उमर फारूक को 2017 के आतंकी फंडिंग मामले में सोमवार सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली स्थित एनआईए के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था. एजेंसी ने वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के बेटे नसीम गिलानी को भी समन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2019 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).