Neelam Gorhe Joins Shinde-led Shiv Sena: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच पूर्व सीएम व शिवसेना-यूबीटीके अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक और बाद बड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे शुक्रवार को शिंदे गुट में शामिल हो गई. सीएम एकनाथ शिंदे ने नीलम गोरहे को शिवसेना की सदस्यता दिलाई. हालांकि इसके पहले शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे की नेता नीलम गोरहे ने रविवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया था . उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने की योजना है. बताना चाहेंगे कि इससे पहले शिंदे गुट में 40 से ज्यादा विधायकों के साथ ही बड़ी संख्या में नगरसेवक और पदाधिकारी शामिल हो चुके हैं.
Video:
#WATCH | Uddhav Thackeray faction leader Neelam Gorhe joins Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde-led Shiv Sena, in Mumbai. pic.twitter.com/QWvFSylafR
— ANI (@ANI) July 7, 2023










QuickLY